कन्नड़ इंडस्ट्री को लेकर एक बहुत ही दुखद समाचार आया है। कन्नड़ के प्रख्यात कलाकार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने पर बेंगलुरु की विक्रम हॉस्पिटल में निधन हो गया है। अभिनेता पुनीत कुमार 46 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर जा चुके हैं यह दुखद समाचार जानकर उसके प्रशंसकों काफी शोक में डूब गए हैं।

कन्नड़ के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार की तबीयत अचानक खराब होने पर आज सुबह ही उसे बेंगलुरु की विक्रम हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। पुनीत राजकुमार के अस्पताल जाने की खबर प्रकाश में आई तो इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी, अभिनेता को इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। पुनीत की तबीयत बिगड़ने कर्नाटका के मुख्यमंत्री बसवराज बम्मई विक्रम अस्पताल पहुंचकर उसकी तबीयत पूछी थी।

पुनीत राजकुमार को सब प्यार से अप्पू कहते थे। वह सुप्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार के और पर्वथम्मा का पुत्र था। उसने 29 से भी ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया है, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार के रूप मे की थी। उन्होंने 1985 सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।  उन्होंने कई सुपर हिट भी रही है। उसकी जानी-मानी फिल्मों में अजय, अभी, वीरा कन्नडिगा, अजय, अरासु, राम, हुदुगुरू और अंजनी का बेटा जैसी कोई फिल्म है। अभिनेता की अचानक निधन होने के कारण उसके चाचा को उसके फ्रेंड उसके प्रशंसकों शोक के माहौल में है