आपने नॉर्वे का नाम तो सुना ही होगा। हो सकता है कि कुछ लोग पहली बार उसका नाम सुन रहे हों, लेकिन आपको बता दे कि नॉर्वे एकमात्र ऐसा स्थान है जहां केवल 40 मिनट के लिए रातें होती हैं। कहा जाता है कि सूर्य दोपहर 12.43 बजे यहां छिप जाता है और 40 मिनट के बाद फिर वापस उगता है।

हम सभी जानते हैं कि यह दुनिया प्रकृति के अनुसार काम करती है।वहां पहले दिन आता है और फिर रात आती है। हालांकि, अलग-अलग जगहों पर आपको निश्चित रूप से अंतर दिखाई देगा। हालांकि, ऐसा नहीं है कि दिन और रात का खेल एक साथ नहीं चलता हैं। लेकिन, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यह पृथ्वी पर एक ऐसी जगह भी है जहां केवल 40 मिनट की रात होती है। आपको यह सुनकर आश्चर्य हो सकता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। तो आइए जानते हैं कि वह जगह कहां है जहां रात के समय केवल 40 मिनट का समय होता है।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यह प्रक्रिया सिर्फ कुछ दिनों तक नहीं बल्कि लगभग डेढ़ महीने तक चलती है। नॉर्वे को ‘देश के मध्यरात्रि सूर्य’ के रूप में भी जाना जाता है।

आपको बता दें कि यह देश आर्कटिक सर्कल में पड़ता है। मई और जुलाई के बीच 76 दिनों के लिए यहां सूरज मौजूद नहीं होता है। ऐसा नजारा आपको हैमरफेस्ट शहर में देखने को मिलेगा। नॉर्वे की खासियत यह है कि इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इतना ही नहीं, इस देश में एक शहर ऐसा भी है जहां लोगों ने पिछले 100 सालों से सूरज को नहीं देखा है। क्योंकि

पूरा शहर पहाड़ों से घिरा हुआ है।

इस अनोखे देश में एक ऐसा शहर है जहां 100 वर्षों से सूरज नहीं देखा गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह शहर पहाड़ों से घिरा हुआ है। हालाँकि, वहाँ के इंजीनियरों ने इस समस्या को हल करने के लिए ग्लास का उपयोग करके ‘नया सूरज’ बनाया है। इस कृत्रिम सूरज को पहाड़ी पर इस तरह से लगाया गया है कि यह शहर में धूप लाता है और इसे सूरज की तरह दिखता है। इसकी रोशनी सीधे शहर के चौक पर पड़ती है। यही कारण है कि यह जगह लोगों को आकर्षित करती है।