बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह समय-समय पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

हाल ही में नेहा ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बन गया है। इस वीडियो में उनके साथ उनके पति रोहनप्रीत सिंह नजर आ रहे हैं और नेहा भी सड़क पर चलते हुए अपने पति रोहनप्रीत को थप्पड़ मार देती हैं।

वीडियो में नेहा को रोहन को थप्पड़ मारते देख कई लोग सोच रहे होंगे कि कहीं दोनों के रिश्ते खराब तो नहीं हो गए। क्या दोनों के बीच झगड़ा है? लेकिन जब आप इस पूरे वीडियो को देखेंगे तो आपको सच्चाई पता चल जाएंगी।

नेहा और रोहन दोनों ही बेहद रोमांटिक कपल हैं। इस वीडियो में भी वह बेहद क्यूट लग रही हैं।नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की है। जिसमें दोनों एक गाने पर एक्टिंग कर रहे हैं और फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं।

वीडियो के अंदर नेहा पहले रोहन से नाराज नजर आ रही हैं। फिर दोनों एक गाना गाते नजर आ रहे हैं। नेहा और रोहन की क्यूट लड़ाई फैंस को काफी पसंद आ रही है। वहीं फैंस इस पर कमेंट और लाइक भी कर रहे हैं। नेहा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसके जरिए वह अपने नए गाने का प्रमोशन कर रहे हैं।

रोहन ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैं सभी लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई गृहिणी अपने पति को इस तरह से पीटती है। क्या हर गृहस्थ के भाग्य में पिटना लिखा होता है?” रोहन के इस फनी कमेंट को लोग लाइक और रिप्लाई भी कर रहे हैं।