लोकडाउन के वक्त मे हर किसीके घर मे रामायण सबने देखी होगी। रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर सोशल मीडिया पर थोड़े दिन पहले वायरल हो गई थी। जिसके बाद कई लोगों ने इस अफवाह पर चिंता जताई थी। उनकी सेहत को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हुईं।

यह समय सबके लिए भारी हो गया है एसा लग रहा है क्युकी थोड़े समय पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक के निधन की दुखद खबर सामने आई। चाहकों अभी दुख मे थे तब दूसरी एक खबर आई है। इसके बाद मनोरंजन जगत से और बुरी खबरें आती हैं। रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाने वाले गुजराती अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

खबर के मुताबिक 83 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार (5 अक्टूबर) की रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बता दें कि अरविंद लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। वहीं, कुछ समय से वह चल भी नहीं पा रहा था। और हार्ट एटेक से कल उसकी मौत हो गई है।  गुजराती फिल्म मे अरविंद त्रिवेदी को फिल्म जगत के भीष्म दादा माना जाता था।

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी के निधन पर दुख जताया है। सुनील ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह बेहद दुखद खबर है कि हमारे प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैंने अपने पिता, अपने गुरु और एक अद्भुत व्यक्ति को खो दिया है। सुनील लहरी के अलावा कई लोगों और उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर अरविंद को श्रद्धांजलि दी है।

एक ओर जहां अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में रावन बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं दूसरी ओर उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से अपने लिए बड़ी जगह बनाई। उन्होंने करीब 40 साल तक गुजराती सिनेमा में योगदान दिया। इसके साथ ही वह टीवी शोज विक्रम और बेताल के लिए भी जाने जाते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद ने हिंदी और गुजराती फिल्मों समेत करीब 300 फिल्मों में अभिनय किया।

वह 1991 में साबरकांठा जिले से लोकसभा सांसद चुने गए और 1996 तक इस पद पर रहे। इसके साथ ही 2002 में उन्हें भारतीय सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) का कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित किया गया। उन्होंने प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में लंकापति रावण के किरदार से काफी प्रसिद्धि हासिल की थी।