क्या आप इस खूबसूरत कबूतर के मूल्य का अनुमान लगाकर देख सकते हैं? बिल्कुल नहीं क्योंकि यह कबूतर बहुत महंगा है। ये कबूतर इतने महंगे हैं कि इन्हें रखना आम आदमी का काम नहीं है। ये कबूतर कलसरे और स्लेटी जीरा प्रजाति के हैं। इस जोड़ी की कीमत 7 करोड़ रुपये बताई है। रविवार को 56 वें ​​नस्लिंग कबूतर शो में हिस्सा लेने आए थे। यह कार्यक्रम पंजाब महाराज रणजीत सिंह कबूतर फ्लाइंगक और ब्रीड शो क्लब द्वारा आयोजित किया गया था।

क्लब के प्रेसिडेंट सरवन सिंहने कहा कि शो में देश-विदेश के कबूतर शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि ये कबूतर मोती, कस्तूरी, बादाम, केसर, घी, मावा खाते हैं। इन कबूतरों की ख़ासियत यह है कि ये बिना रुके 15 घंटे तक लगातार उड़ सकते हैं। यह जोड़ी लगभग 7 करोड़ रुपये की बताई जाती है।

इसका मतलब है कि ब्रिटिश कंपनी की रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज़ की कार भारत में इतनी कीमत में खरीदी जा सकती है। शो के विजेताओं को विधायक राजिंदर बेरीने सम्मानित किया था।